शशि थरूर देंगे राहुल गांधी को चुनौती! 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लड़ सकते हैं चुनाव | Shashi Tharoor

By रेनू तिवारी | Aug 30, 2022

नयी दिल्ली। गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी अपने अंदर ही एक लड़ाई लड़ रही हैं। कुछ लोग आजाद के फैसले को गलत ठहरा रहे हैं और कुछ लोग दबी आवाज से सही। आजाद ने इस्तीफा देते वक्त सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने राहुल पर आरोप लगाया था कि राहुल गांधी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को साइडलाइन कर रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति काफी खराब हैं। अब ऐसे में 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पर का चुनाव होने वाला हैं ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी को पार्टी की कमान एक बार फिर से सौंपी जा सकती हैं लेकिन इस रास्ते में  कांग्रेस सांसद शशि थरूर पार्टी अध्यक्ष पद के लिए दौड़ने की संभावना तलाश रहे हैं। माना जा रहा है कि थरूर राहुल गांधी को अध्यक्ष पर के लिए चुनौती दे सकते हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 2020 में पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधारों की मांग करने वाले 23 नेताओं के समूह में शामिल रहे थरूर ने कहा, ‘‘एआईसीसी तथा पीसीसी प्रतिनिधियों से लिए पार्टी के सदस्यों को यह फैसला लेने देने कि इन अहम पदों पर पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा, इससे आने वाले नेताओं के समूह को वैध बनाने तथा पार्टी का नेतृत्व करने के लिए उन्हें विश्वसनीय जनादेश देने में मदद मिलेगी।’’

इसे भी पढ़ें: सोनाली फोगाट की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिये हरियाणा ने गोवा को पत्र लिखा

तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा, ‘‘फिर भी एक नए अध्यक्ष का चुनाव करना पुनरुद्धार की ओर एक शुरुआत है, जिसकी कांग्रेस को सख्त जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव के लिए कई उम्मीदवार सामने आएंगे। पार्टी तथा देश के लिए अपने विचारों को सामने रखना निश्चित तौर पर जनहित को जगाएगा।’’ थरूर ने कहा कि हालांकि, पार्टी को पूरी तरह से पुनर्जीवित करने की जरूरत है लेकिन नेतृत्व के जिस पद को तत्काल भरने की जरूरत है वह स्वाभाविक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का पद है।

प्रमुख खबरें

Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट

Jan Gan Man: जिस केस पर सुनवाई चल रही है, क्या उस पर कोर्ट से बाहर जज दे सकते हैं बयान? Justice Ujjal Bhuyan के बयान पर उठा Judicial Propriety का सवाल

2036 Olympic Games: भारत समेत 7 देश नवंबर में IOC के सामने रखेंगे मेजबानी का दावा

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-election के लिए मतदान