शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन, कहा- अकेले चला था लोग जुड़ते गए

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2022

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) अध्यक्ष चुनाव 2022 को लेकर रोज नए-नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। अभी तक दिगविजय बनाम शशि थरूर दिख रहा मुकाबले में एक नया मोड़ तब सामने आया जब कहा गया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी अध्यक्ष चुनाव लड़ेंगे।राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने इसकी घोषणा आज सुबह की। बता दें कि राजस्थान के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक में से एक मल्लिकार्जुन खड़गे अजय माकन के साथ राजनीतिक संकट को हल करने के लिए राज्य में थे। इस बीच, दिग्विजय सिंह, जिनके पहले मैदान में उतरने की अटकलें थीं, प्रतियोगिता से बाहर हो गए। तमाम कवायदों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए एआईसीसी कार्यालय पहुंचे। सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव आम सहमति से होना चाहिए: मनीष तिवारी

शशि थरूर ने कहा कि ये भारत के एक दर्जन राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम कश्मीर से केरल, पंजाब से नागालैंड तक पार्टी के सहयोगियों के संकेत पाकर बहुत खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरा अभियान उनसे अपील करेगा और पार्टी के लिए आगे का रास्ता दिखाएगा। बीजेपी राज्य में  बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav