मुंबई साहित्य महोत्सव में शशि थरूर, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ सहित 100 से अधिक वक्ता होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ सहित प्रख्यात लेखक, विचारक, विद्वान और कलाकार लिटरेचर लाइव! मुंबई साहित्य महोत्सव के 16वें संस्करण में 100 से अधिक वक्ताओं के साथ शामिल होंगे।

गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह द्वारा सात नवंबर से नेशनल सेंटर फॉर पफार्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में शुरू होने वाले साहित्य महोत्सव में 10 से अधिक देशों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय इस महोत्सव में कथा साहित्य, कविता, स्वास्थ्य, इतिहास, व्यापार, विज्ञान, दर्शन और मुंबई शहर जैसे विविध विषयों पर सत्र होंगे।

इस वर्ष के कुछ प्रमुख वक्ताओं में अनिंदिता घोष, अशोक वाजपेयी, जीत थायिल, जेरी पिंटो, लिलेट दुबे, सैम डेलरिम्पल, शेहान करुणातिलका, शोभा डे, सोहा अली खान, स्वाति पांडेय, वेंकी रामकृष्णन और यांग शुआंग-जी शामिल हैं।

महोत्सव सह-निदेशक एमी फर्नांडीस ने एक बयान में कहा, ‘‘2009 से हर साल, यह महोत्सव एक निरंतर विकसित और रोमांचक आयोजन के रूप में सामने आया है जिसे शहर ने पसंद किया है। हम, लिटरेचर लाइव! टीम, उस विरासत को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाने पर गर्व महसूस करते हैं जो हमारे संस्थापक अनिल धारकर ने मुंबईकरों के लिए बनाई थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

एक और मुस्लिम देश ने बनाया एटम बम, ईरान के पूर्व कमांडर का सनसनीखेज दावा, क्या पाकिस्तान ने फिर लीक किया परमाणु सीक्रेट?

Tarot Card Reading 12 february 2026: 4 राशियों को मिलेगी Good News, इन Zodiac Signs को रहना होगा सावधान

Valentine Day के दिन PM मोदी बढ़ाएंगे चीन के दिल की धड़कन, राफेल-सुखोई लेकर 14 फरवरी को LAC पर भारत क्या करने जा रहा है?

चुनौती देता हूं...14 हजार KM दूर विदेशी संसद में हुई हिंदी में लड़ाई, पूरा भारत हैरान!