आतंकवाद पर एनडीए बनाम यूपीए पोस्ट पर बोले शशि थरूर, विभाजन का तुच्छ प्रयास

By अभिनय आकाश | May 10, 2025

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अन्य विपक्षी नेताओं ने इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए भाजपा की आलोचना की। थरूर ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को एकता का संदेश देना चाहिए और भाजपा से इस वीडियो को हटाने का आग्रह किया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि विपक्ष ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए भयानक हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में सरकार का पहले ही समर्थन किया था। 22 अप्रैल की घटना में 26 लोग मारे गए थे। ऐसे समय में जब पूरा देश भारतीयों के रूप में एकजुट है, हमें राजनीतिक रूप से विभाजित करने का यह तुच्छ प्रयास निंदनीय है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रस्ताव पर वीटो लगाएगा चीन... UNSC की बैठक पर बोले शशि थरूर

आरजेडी सांसद ने कहा कि सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि पूरा देश एकजुट है। हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बीजेपी का सोशल मीडिया पोस्ट दर्दनाक है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप करने का आग्रह करूंगा, इसका सीमा पार दुरुपयोग किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें