Shashi Tharoor ने माकपा के प्रति अपने झुकाव पर साधी चुप्पी; कांग्रेस नेताओं के साथ सीधी बातचीत का संकल्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को उन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर उनके झुकाव की अटकलें लगाई जा रही थीं।

कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उन्होंने पार्टी की रणनीतिक बैठक का बहिष्कार किया था। यह बैठक दिन में राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित की गई थी।

थरूर के अनुसार, आमंत्रण इतनी देर से आया कि उनके पास अपने पूर्व के कार्यक्रम को बदलने का कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने बताया, मुझे रणनीतिक बैठक में एक-दो दिन पहले ही आमंत्रित किया गया था।

उन्होंने कहा, तब तक मैं दुबई से वापसी के लिए विमान का टिकट बुक करा चुका था। उन्होंने अटकलबाजी वाली खबरों के लिए मीडिया को भी दोषी ठहराया। सोमवार को थरूर ने कहा था कि उन्होंने ऐसी खबरें देखी हैं जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने दुबई में माकपा से जुड़े व्यक्तियों के साथ बातचीत की थी, हालांकि उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

प्रमुख खबरें

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार