CPM के सेमिनार में शशि थरूर नहीं करेंगे शिरकत, सोनिया गांधी से बातचीत के बाद लिया निर्णय

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 22, 2022

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से केंद्र एवं राज्यों के संबंध पर आयोजित संगोष्ठी में शिरकत नहीं लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनकी बातचीत हुई है।

आयोजकों को दी जानकारी

कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं इस मामले में उनकी (सोनिया गांधी की) राय का सम्मान करता हूं, और आयजकों को जानकारी दे दी है कि मैं इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाऊंगा। थरूर ने कहा कि 1 महीने पहले भी इसी तरह का एक न्योता आया था और फिर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से बात की थी और बिना विवाद के उचित फैसला किया गया था।

प्रमुख खबरें

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt

Chess की दुनिया में 17 साल के अश्वत का कमाल, फाइनल जीतकर बने भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।