विश्व कप में कोहली को चौथे नंबर पर उतारने पर विचार कर रहे हैं शास्त्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय कोच रवि शास्त्री इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के दौरान गेंदबाजों के अनुकूल हालात को देखते हुए कप्तान विराट कोहली को बचाने के लिए उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने पर विचार कर रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली बल्लेबाजी इकाई को अधिक मजबूत करेंगे। शास्त्री ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘‘भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों के बारे में अच्छी बात यह है कि हालात और स्थिति को देखते हुए हम उन्हें अलग कर सकते हैं। विराट कोहली जैसा बल्लेबाजी चौथे नंबर पर उतर सकता है और बल्लेबाजी क्रम में अधिक संतुलन के लिए हम तीसरे नंबर पर किसी और बल्लेबाज को उतार सकते हैं।’’

यह भी पढ़ें: विश्व कप 2021 के क्वालीफायर से बचना चाहते हैं: मिताली राज

अंबाती रायुडू ने हैमिल्टन एकदिवसीय मैच में 90 रन की मैच विजेता पारी खेलकर अपनी क्षमता दिखाई थी और शास्त्री ने कहा कि वह तीसरे स्थान पर विकल्प हो सकते हैं। भारतीय कोच ने कहा, ‘‘हां, शायद रायुडू, या कोई और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है और कोहली चौथे नंबर पर आ सकता है। हम सलामी जोड़ी से छेड़खानी नहीं करना चाहते।’’ 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज