हमसफर और राजनीतिक सफर के चयन में हमेशा से कंफ्यूज रहे शत्रुघ्न सिन्हा!

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2019

 शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति तक, एक जाना-माना चहरा हैं। शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय तक बीजेपी पार्टी में रहें और बिहार के पटना साहिब से लोकसभा चुनाव जीत कर लोकसभा तक पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा ने 1984 में बीजेपी ज्वाइन की और इसके साथ ही अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। लेकिन आज शत्रुघ्न सिन्हा ने काग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। शत्रुघ्न सिन्हा 2014 से बागी सुर में पार्टी के खिलाफ लगातार कटाक्ष बोल रहे थे। जब वो कटाक्ष बोलते तो मुझे उनकी ही फिल्म का एक बेहतरीन डायलॉग याद आता था... 'आज कल जो जितना ज्यादा नमक खाता है, उतनी ही ज्यादा नमक हरामी करता है।' खैर ये उनकी व्यक्तिगत सोच है। उनको पूरा अधिकार हैं कि वो अपने पसंदीदा पार्टी का दामन थाने और उनकी विचारधारा को अपनाए। शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफर चरम पर है। उसके लिए उनको शुभकामनाए।

थोड़ा पीछे चलते है 1972 के दौर में... शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड ने सुपरस्टार रहे हैं। शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का अफेयर रीना रॉय से था। रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा की पहली मुलाकात फिल्म 1972 में फिल्म मिलाप के सेट पर हुई थी सेट पर दोनों की आखें टकराई और शुरू हो गई प्रेम कहानी। इसके बाद दोनों ने कालीचरण फिल्म भी साथ की जिसके बाद वो शत्रुघन से काफी क्लोज आ गईं। शत्रुघन ने भी एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शत्रुघन ने यह बात स्वीकार की है कि उनका और रीना का रिश्ता रहा है। शत्रुघन ने कहा- 'रीना के साथ मेरा रिश्ता पर्सनल रहा है। लोग कहते हैं कि शादी के बाद मेरी भावनाएं रीना के लिए चेंज हो गईं। लेकिन दरअसल यह बढ़ गई। मैं खुशनसीब हूं कि रीना ने अपनी जिंदगी के 7 साल मुझे दिए हैं।’ रीना से 7 साल अफेयर होने के बाद भी शत्रुघन सिन्हा ने पूनम मीरचंदानी से शादी कर ली। रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा का अफेयर शादी के बाद भी चला इसका खुलासा शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम ने खुद किया। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न की पत्नी पूनम ने कहा था कि, 'जब मुझे दोनों के अफेयर का पता चला तो मैं इनके रास्ते से हट गई थी। लेकिन शत्रु ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे, जिनपर वे विश्वास नहीं करते थे। मैं यह बात जानती थी कि शादी के बाद भी उनका अफेयर चला'।

इसे भी पढ़ें: शत्रुघन सिन्हा का स्टाइल कॉपी कर रजनीकांत बन गये थे साउथ और बॉलीवुड के सुपरस्टार

पूनम ने आगे बताया की वो जब भी टीवी या अखबार बढ़ती थी तो रीना और शत्रुघ्न के अफेयर की सुर्खियां चैनलों पर छाई रहती थीं। पूनम ने कहा कि मैंने उन समय शत्रुघन सिन्हा को खूब समझाया था की वो किसी एक को चुने और आगे बढ़े... लेकिन शत्रुघ्न के सामने मुश्किल ये थी कि वो क्या चुने प्यार या शादी। दोनों के घरवालों ने मिलकर शत्रुघ्न को समझाया तब जाकर रीना को छोड़कर पूनम को चुना और रीना को इग्नोर करने लगे।

शत्रुघन सिन्हा सात साल से रीना के साथ अफेयर में थे लेकिन शत्रुघन सिन्हा ने रीना से शादी नहीं की। रीना के साथ अफेयर में होने के बावजूद भी उन्होंने पूनम से शादी की और रीना से अफेयर रखा।   ये बात समझ से परे हैं कि शत्रुघन सिन्हा आखिर क्या चाहते थें। वो एक साथ दो लड़कियों की जिंदगियों से खेल रहे थे। शत्रुघन सिन्हा ये जानबूझ कर कर रहे थे या अंजाने में ये तो शत्रुघन सिन्हा बेहतर जानते हैं लेकिन उनकी इस कहानी से ये साफ दिखाई देता हैं की जो उनके पास है वो उससे खुश नहीं हैं। इस बात की झलक उनके राजनीतिक चयन में भी दिखाई पड़ती हैं। पहले भाजपा में थे तब लगातार पार्टी का विरोध करते रहे और अब काग्रेस में है.. शत्रुघन सिन्हा के काग्रेस सफर को देखना भी दिलचस्प होगा। फिलहाल शत्रुघन सिन्हा ने काग्रेस और पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली है।

प्रमुख खबरें

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब

Yemen War Alert: UN Envoy Hans Grundberg ने दी चेतावनी, Houthi हमलों से बढ़ सकता है भीषण संघर्ष