कांग्रेस को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

पटना/कोलकाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा के नजदीकी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। द्यपि, सिन्हा ने हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में हिन्दी में एक ट्वीट किया था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में घर वापसी कर सकते हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनका झुकाव तृणमूल कांग्रेसकी ओर अधिक है, जिसने हाल में बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटाई है। ममता बनर्जी को 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों की संख्या बढ़ गयी, लेकिन कोविड टीकों की नहीं : राहुल गांधी

बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध सिन्हा ने हाल में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हुए उन्हें वास्तविक रॉयल बंगाल टाइगर कहा था। पटना साहिब लोकसभा सीट से दो बार के भाजपा सांसद रह चुके सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए थे और 2019 के लोकसभा चुनाव में उसी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरे थे, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly में पाठ्यपुस्तक त्रुटियों और खनन कानून पर भारी हंगामा, 11 मिनट में कार्यवाही स्थगित

Veeramany POCSO Case: मंत्री राजमोहन ने पूर्व मंत्री रेगुपति की टिप्पणी पर उठाए सवाल

Satnam Singh और Salman Khan ने Asian Games की Men Doubles Rowing Final में बनाई जगह

Priyanka Gandhi ने Wayanad में सुरक्षा इंतजामों पर जताई नाराजगी, यात्रा योजना साझा न करने की चेतावनी