शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल होंगे, मिलेगा पटना साहिब से टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

पटना। करीब तीन दशक से भाजपा से जुड़े रहे नेता और हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होंगे और वह पटना से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी। पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को नई दिल्ली में पार्टी में शामिल होंगे। वह पटना साहिब से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने मनरेगा को कमजोर किया: राहुल गांधी

बिहार में कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों राजद एवं रालोसपा सहित अन्य छोटे दलों के  महागठबंधन  शामिल है। हाल में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुये दरभंगा सांसद कीर्ति आज़ाद के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि यह पार्टी द्वारा तय किया जाएगा। लोकसभा की दरभंगा सीट को लेकर महागठबंधन के घटक दलों कांग्रेस और राजद के बीच खींचतान जारी है। कांग्रेस जहां आजाद को दरभंगा से अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है वहीं राजद अपने वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को वहां से चुनावी मैदान में उतारना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान