शत्रुघ्न का मोदी का तंज, हमारा है तो रासलीला... कोई और करे तो कैरेक्टर ढीला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2019

पटना। पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विपक्षी दलों के महागठबंधन के लिए “ठगबंधन” शब्द का इस्तेमाल किये जाने पर एतराज जताते हुए बृहस्पतिवार को कटाक्ष किया, ‘‘हमारा है तो रासलीला... कोई और करे तो कैरेक्टर ढीला।’’ अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का नाम लिये बिना उन्हें ‘सर’ संबोधित करते हुए पूछा कि क्या आपके पास कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रसाद सिंह के इस सवाल का जवाब है कि महागठबंधन के दलों ने जब अपनी एकता दिखायी तो उसे आपने ‘ठगबंधन’ कहा लेकिन 40 से अधिक राजनीतिक दलों वाले राजग के बारे में आप क्या कहेंगे जो आपके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। 'हमारा है तो रासलीला... कोई और करे तो कैरेक्टर ढीला।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष