अयोध्या के मंदिरों में मनाया गया शौर्य दिवस, जलाए गए दीपक

By सत्य प्रकाश | Dec 06, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के बीच 6 दिसंबर विवादित ढांचा विध्वंस के 29वीं बरसी मनाया गया। देर शाम अयोध्या के हनुमानगढ़ी सहित कई अन्य मंदिरों में भी साधु-संतों ने दीप जलाकर शौर्य दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान अयोध्या की सुरक्षा पर कड़ा पहरा रहा।

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि शौर्य दिवस आज इस के नाते मना रहे हैं कि जिस प्रकार से अयोध्या में संवैधानिक प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण तरीके से भव्य दिव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है उसी प्रकार से हम लोग मांग करते हैं कि मथुरा और काशी भी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मुक्त हो क्योंकि धर्म के आधार पर जब देश का बंटवारा होता है और हिंदुस्तान और पाकिस्तान बनता है लेकिन हिंदुस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती है क्योंकि जहां प्रसिद्ध व अच्छे मंदिर थे वहां पर वेधर्मियों व आक्रमणकारियों ने उस मंदिर को तोड़कर अपने धर्म की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि देश संवैधानिक प्रक्रिया के तहत चलता है यह नगरी ऋषि-मुनियों व साधु संतों की है सनातन धर्म के लोगों की है। यहां विदेशी आक्रमणकारियों का क्या काम इस के नाते मैं साधुवाद दूंगा प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिनके नेतृत्व में अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है। उसी प्रक्रिया के तहत मथुरा का भी निर्माण हो।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध