फैंस जिस कपल के प्यार की खाते थे कसमें, वो रिश्ता हुआ खत्म! अलग हुए शॉन मेंडेस और कैमिला कैबेलो

By रेनू तिवारी | Nov 18, 2021

पॉप स्टार शॉन मेंडेस और कैमिला कैबेलो ने अपने फैंस का तब दिल तोड़ दिया जब दोनों ने एक साझा बयान जारी करके कहा कि अब दोनों एक साथ नहीं है। दो साथ तक साथ रहने के बाद शॉन मेंडेस और कैमिला कैबेलो का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका खुलासा किया है।

इसे भी पढ़ें: रश्मि देसाई सहित अपनी खास दोस्तों संग अंकिता लोखंडे ने की बैचलरेट पार्टी, जमकर की मस्ती


पीपल पत्रिका के अनुसार, सालों तक दोस्त रहने के बाद शॉन और कैमिला ने आधिकारिक तौर पर जुलाई 2019 में अपने रिलेशनशिप की शुरुआत की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ में बीताए कई रोमांटिक पलों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया था। अगस्त में एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में एक जोड़े के रूप में अपनी पहली प्रमुख सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की।

नवंबर 2019 में, उन्होंने अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स में फिर से ग्रैमी-नॉमिनेटेड हिट का प्रदर्शन किया। COVID-19 महामारी के दौरान मियामी में दोनों ने एक साथ क्वारंटाइन हो गये। शॉन ने अगस्त में वापस कहा था, वह एक ऐसा समय था जो उन्हें एक साथ करीब लाया। उन्होंने कहा कि उनका सिंगल 'समर ऑफ लव' लॉकडाउन के पहले कई महीनों से प्रेरित था।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.