अमित शाह के साथ रात्रिभोज के एक दिन बाद सौरव गांगुली ने दीदी की जमकर तारीफ की, बोले- मेरी बहुत करीबी हैं ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2022

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर आने और परिवार के साथ रात्रि भोज करने के एक दिन बाद शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपने करीबी संबंधों पर बात की, जो भाजपा की धुर आलोचक कही जाती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम की भी प्रशंसा की और उन्हें एक ऐसा व्यक्ति बताया, जिससे किसी भी समय कोई भी संपर्क कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने सौरव गांगुली के साथ रात्रिभोज किया 

शाह के साथ भाजपा के विचारक स्वप्न दासगुप्ता, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी थे। अटकलों से वाकिफ गांगुली ने शुक्रवार को कहा था, कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं...लेकिन मैं उन्हें (शाह को) 2008 से जानता हूं। क्रिकेट खेलते वक्त मैं उनसे मिलता था. इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में शाह के पुत्र जय शाह के साथ काम किया है। जय शाह बीसीसीआई के सचिव हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500