शीशमहल वाले AAP-दा-ए-आजम को भगाना है, BJP ने साधा केजरीवाल पर निशाना

By अंकित सिंह | Jan 11, 2025

5 फरवरी, 2025 को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले सियासी लड़ाई तेज हो गई है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "शीशमहल का आप-दा-ए-आजम" कहा है जिसे "भगाने" की जरूरत है। भाजपा ने आप नेताओं पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया है, जबकि आप शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अपनी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया पर अपना हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Punjab AAP MLA Death | पंजाब में लुधियाना पश्चिम के आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने गलती से खुद को गोली मार ली, मौके पर ही मौत

प्रदर्शन के दौरान ‘लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे’, ‘छठी मैया की जय’ और ‘पूर्वांचल विरोधी केजरीवाल मुर्दाबाद’ जैसे नारे गूंजे। दिल्ली में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के निवासियों को ‘पूर्वांचली’ कहा जाता है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने हमेशा पूर्वांचली समुदाय के लोगों का अपमान किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने कई आपत्तिजनक बयान दिए थे और अब वे उन्हें ‘फर्जी मतदाता’ कह रहे हैं। हम इस अपमान को नहीं भूलेंगे और न ही उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के लोग इसे भूलेंगे। यह विश्वासघात दिल्लीवासियों को हमेशा याद रहेगा।’’

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.