इस सप्ताह माता शीतला की पूजा करें, हर प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

मार्च माह के अंतिम सप्ताह में पड़ने वाले पर्व एवं त्योहारों की बात करें तो इनमें रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, शीतला अष्टमी, कालाष्टमी, मासिक कालाष्टमी, कालभैरव जयन्ती और पापमोचिनी एकादशी प्रमुख हैं। आइए डालते हैं इन व्रत और पर्वों पर विस्तृत नजर।

बुधवार- 27 मार्च को शीतला सप्तमी- शीतला सप्तमी चैत्र माह के कृष्णपक्ष के दिन पड़ती है और इस दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता शीतला देवी दुर्गा और पार्वती जी का अवतार हैं और इन्हें हर प्रकार के रोगों का उपचार प्रदान करने की शक्ति प्राप्त है। शीतला सप्तमी के दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: कानपुर के अनोखे माता मंदिर में मन्नत पूरी करने के लिए चढ़ाये जाते हैं ताले

गुरुवार- 28 मार्च को बसोड़ा- शीतला अष्टमी, कालाष्टमी और वर्षी तप आरम्भ। कालाष्टमी पर्व को काला अष्टमी के नाम से भी जानते हैं और हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान यह पर्व मनाया जाता है।

रविवार- 31 मार्च को पापमोचिनी एकादशी- संवत् वर्ष की अंतिम एकादशी को पापमोचिनी एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी युगादी से पहले पड़ती है और होलिका दहन और चैत्र नवरात्रि के बीच में आती है।

प्रमुख खबरें

Coimbatore में Rahul Gandhi का नो शो, K Annamalai बोले- INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है

Modi Cabinet Meeting में लिये गये बड़े फैसले, राजस्थान को रिफाइनरी और मेट्रो की सौगात, देश के किसानों को फिर दिया बड़ा तोहफा

Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Podcast में किया प्यार का इजहार

Shaurya Path: US-Iran-Israel War से क्या सबक ले रहा है भारत? महाशक्तियां क्यों हो रहीं हैं फेल?