क्रिकेट के God से मिली 16 साल की शेफाली वर्मा, बचपन का सपना हुआ सच!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय महिला टीम की सबसे युवा सदस्य शेफाली वर्मा का अपने आदर्श क्रिकेटर पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से मिलने का बचपन का सपना सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में पूरा हुआ। सोलह साल की शेफाली ने तेंदुलकर के साथ एक तस्वीर खींच कर इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया।

इसे भी पढ़ें: कब और कैसे पहुंची पाकिस्तान कबड्डी दौरे पर भारतीय टीम, खेल मंत्रालय अनजान

पिछले नवंबर में शेफाली ने तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ा था। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं थी। वह 2020 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में आस्ट्रेलिया गयी भारतीय टीम की सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत