Shehbaz Sharif ने फिर से करवा ली बेइज्जती! खुद को बता दिया विपक्ष का नेता

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2024

कश्मीर हासिल करने का ख्वाब देखने वाले शहबाज शरीफ की जुबान फिसल गई है। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली में अपनी ऐतिहासिक बेइज्जती करा ली है। पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में खुद को सदन के नेता की जगह विपक्ष का नेता बता दिया। पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने आज देश की नेशनल असेंबली में अपने विजय भाषण में गलती से खुद को विपक्ष का नेता कहा। पीएम पद के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सर्वसम्मति से उम्मीदवार शहबाज शरीफ को 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट मिले। जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को सिर्फ 92 वोट मिले। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज ने अपने भाई, सहयोगियों का आभार जताया

पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज को 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट मिले। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को 92 वोट मिले। शहबाज ने कहा कि इस संसद में ऐसे प्रतिभाशाली लोग बैठे हैं, जो पाकिस्तान की नैया पार लगा सकते हैं, इनमें पत्रकार, बुद्धिजीवी, नेता, धार्मिक नेता शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? स्टारलिंक के दावों को सरकार की तरफ से खारिज किए जाने के बाद तिलमिला गए एलन मस्क

भारत संग जल विवाद कूटनीति से सुलझाएगा Bangladesh, हुमायूं कबीर ने सहयोग पर दिया जोर

Delhi में CJP Protest से पहले Dry Day: 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

सऊदी अरब को Air Defence और तकनीकी मदद देगा Turkey, यमन में हमले के लिए सैनिक नहीं भेजेगा