Pakistan PM Viral Video । छाता छीनकर आगे निकले Shehbaz Sharif, बारिश में भीगती रही महिला एस्कॉर्ट

By एकता | Jun 23, 2023

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इन दिनों फ्रांस में हैं। वह फ्रांस में दो दिवसीय न्यू ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गए हैं। फ्रांस पहुंचते के साथ ही शहबाज ने एक ऐसी हरकत दी, जिसकी वजह से वह एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बदला वर्ल्ड ऑर्डर, अमेरिका में ग्लोबल लीडर, ग्रैंड वेलकम देख किसने दे दी शहबाज शरीफ को पीएम मोदी से सीखने की नसीहत

शहबाज शरीफ की हरकत पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

शहबाज शरीफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स भड़क गए और उन्हें उनकी हरकत पर आड़े हाथों लिया। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'महिला से छाता लेने की क्या जरूरत थी? उसे प्रवेश द्वार तक ले जाने का काम सौंपा गया था, जबकि ऐसा करते समय उसने (शहबाज) उसे छाते के पीछे छोड़ दिया था। उनके इरादे भले ही अच्छे रहे होंगे लेकिन कितने विचारहीन।' एक अन्य ने लिखा, 'उसका इरादा सही था लेकिन यह हास्यास्पद लग रहा है... वह अनजान और घबराया हुआ लग रहा है, वास्तव में उसे मार्गदर्शन करने के लिए कुछ अच्छे लोगों की जरूरत है।'

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर