भारत का नाम ले रहे थे शहबाज, तभी पाक PM के कान में ये क्या बोल गए पुतिन

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2025

चीन में एक ऐसी घटना हुआ है, जिसे न तो पाकिस्तान भूलेगा और न ही चीन और रूस भूलेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीन के साथ रोमांस करते हुए पहले तो अमेरिका को आई लव यू बोला। उसके बाद पुतिनको समझाने आ गए कि मैं सिर्फ तुमसे ही प्यार करता हूं। पुतिन के सामने बैठते ही शहबाज शरीफ ने पागलपन और बेवकूफी की सारे हदें पार कर दी। ताकतवर और पैसा देने वाले देशों के सामने पाकिस्तान के सभी प्रधानमंत्रियों को हमेशा जमीन पर बैठने की आदत रही है। लेकिन जब उन्हें कुर्सी पर बिठा दिया जाता है तो पाकिस्तान की असली औकात सामने आ जाती है। इस बार भी पाकिस्तान ने चीन में पुतिन के सामने बैठकर कुछ ऐसा कर दिया। नौबत ये आ गई कि पुतिन को शहबाज शरीफ के कान में धीरे से कुछ बोलना पड़ गया। लेकिन इसके बावजूद शहबाज शरीफ ने पुतिन के सामने अजीब अजीब इशारे करते हुए भारत का नाम ले लिया। 

इसे भी पढ़ें: पुतिन से मिलने के लिए कूदकर भागे पाक PM शहबाज, नहीं मिला कोई भाव, 20 देशों के सामने हो गई बेइज्जती!

बीजिंग में पुतिन के सामने बैठकर शहबाज शरीफ ने ये बयान दिया। मुलाकात के दौरान भारत और रूस संबंधों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि  मैं जानता हूँ और मुझे कहना भी चाहिए कि हम भारत के साथ आपके संबंधों का सम्मान करते हैं... और यह बिल्कुल ठीक है। और हम बहुत मज़बूत संबंध भी बनाना चाहते हैं... और ये संबंध क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के लिए पूरक और पूरक होंगे। शरीफ ने पुतिन की प्रशंसा करते हुए उन्हें बेहद गतिशील नेता बताया और उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

इसे भी पढ़ें: Shehbaz Sharif को नजरअंदाज करते हुए Modi-Putin आगे बढ़ रहे थे, Pak PM सावधान की मुद्रा में खड़े होकर सब देख रहे थे, Video Viral

पुतिन को सामने देखते हुए शहबाज शरीफ ने तीन पहले वाली अपनी बेवकूफी को एक बार फिर से दोहरा दिया। वो अपने कान में ईयरफोन तक नहीं लगा पाए। ऐसी ही खुद की फजीहत शहबाज शरीफ ने 2022 में भी की थी। शहबाज शरीफ के हाथों में ईयरफोन ऐसे ही लड़खड़ा रहा था। जैसे पाकिस्तन की इज्जत और अर्थव्यवस्था। पुतिन के लिए यहां हंसी रोकना यूक्रेन युद्ध रोकने से भी ज्यादा मुश्किल हो गया था। पुतिन मुंह नीचे करके मुस्कुराने लगे और आखिरकार शहबाज शरीफ को धीरे से आवाज लगाई। पुतिन शहबाज शरीफ को बताना चाहते थे कि ईयरफोन कैसे लगता है। लेकिन शहबाज शरीफ उनकी तरफ देख ही नहीं रहे थे।  

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र का महासंयोग, 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा Good Luck

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक