Shehnaaz GiII ने अपनी सिंगिंग से बांधा समां, गाया 'तुझ में रब दिखता है' गाना, वीडियो वायरल

By एकता | Sep 25, 2022

पंजाबी सिंगर-अभिनेत्री शहनाज गिल अपनी जिंदगी के बुरे दौर से निकलकर अब अपने करियर को चमकाने पर फोकस कर रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं, जिसका उनके फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहाँ वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से अभिनेत्री अपनी सिंगिंग वीडियोज भी शेयर कर रही हैं। उनकी यह वीडियोज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद भी आती हैं। अब शहनाज ने अपनी एक और सिंगिंग वीडियो शेयर की है, जिसे सुनकर उनके चाहनेवाले उनकी आवाज पर फ़िदा हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाईं Giorgia Andriani की सिजलिंग तस्वीरें, हॉटनेस देखकर थम जाएगी सांसें

अभिनेत्री इससे पहले भी कई बार अपनी सिंगलिंग वीडियो शेयर कर चुकी हैं। इन वीडियो में उन्हें 'मेनू इश्क़ तेरा ले डूबा' और 'तारों के शहर में' गाने गाते हुए देखा जा सकता है। शहनाज की ये दोनों वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें, अभिनेत्री जल्द ही सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। खबरों के अनुसार, शहनाज इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ फिल्म '100%' में भी नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर