Malaika Arora ने कर ली Arjun Kapoor से सगाई? इंटरनेट पर फैली अफवाहें, वायरल वीडियो है वजह

Malaika Arora
प्रतिरूप फोटो
Instagram
एकता । Sep 25 2022 5:29PM

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा हमेशा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। समय-समय पर दोनों की शादी के चर्चे होते रहते हैं। इन सब के बीच मलाइका ने रविवार को अपनी एक वीडियो शेयर कर के अपने चाहनेवालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा हमेशा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री, काफी लंबे समय से अभिनेता के साथ रिश्ते में हैं और कई मौकों पर उनके साथ स्पॉट की गई हैं। दोनों की जोड़ी के कई चाहनेवाले हैं जो इनकी शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समय-समय पर सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के चर्चे होते रहते हैं। इन सब के बीच मलाइका ने रविवार को अपनी एक वीडियो शेयर कर के अपने चाहनेवालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाईं Giorgia Andriani की सिजलिंग तस्वीरें, हॉटनेस देखकर थम जाएगी सांसें

मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपनी एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह अपनी बड़ी सी डायमंड अंगूठी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की अंगूठी पर लोगों की नजर जाने में समय नहीं लगा और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद मलाइका की अर्जुन के साथ सगाई की अफवाहों को हवा भी मिल गई। अब दोनों लव बर्ड्स की सगाई की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो शोरो से हो रही है। बता दें कि, अभिनेत्री की सगाई नहीं हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि मलाइका द्वारा शेयर की गई वीडियो पुरानी हैं।

इसे भी पढ़ें: कौन लेना चाहता है Tanushree Dutta की जान? सनसनीखेज खुलासे कर फिर चर्चा में आईं अभिनेत्री

अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आने से पहले मलाइका अभिनेता अरबाज़ खान की पत्नी थीं। अभिनेत्री ने साल 2017 में अरबाज़ से तलाक ले लिया था। जिसके बाद उन्होंने अर्जुन को डेट करना शुरू किया। वहीं अरबाज इन दिनों मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फ़िलहाल किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़