By निधि अविनाश | Feb 22, 2022
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शहाज गिल एक ऐसी शख्सियत है जो सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती है। शहनाज का चुलबुलापन और हाजिरजवाबी ही उनकी सबसे अलगा बनाती है। लोग उनकी इन हरकतों को सबसे ज्यादा पंसद भी करते है। अपनी मासूमियत वाली पर्सनालिटी से शहनाज के करोड़ों फैंस भी है। भले ही बिग बॉस 13 के दौरान उनके लिए कई बातें की गई लेकिन सारी खबरें झूठ भी साबित हुई और साथ ही उनकी कई आलोचनाओं के बावजूद उन्होंने अपने आपको बिल्कुल बदला नहीं। आज भी अगर वह एक पोस्ट करती हैं तो उनके तस्वीरों पर कमेंट्स और लाइक्स की बहरा आ जाती है और शहनाज भी अपने फैंस को जवाब देती रहती हैं। इसी बीच एक यूजर ने ट्वीट कर शहनाज गिल से कुछ मांगा है। यूजर की इस मांग पर शहनाज ने बहुत प्यार भरा रिप्लाई दिया है।
एक यूजर ने शहनाज की तारीफ करते हुए कहा कि, आपको नहीं पता कि आपने मुझे कितना इंस्पायर किया है। आपका मुझ पर पिछले साल बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मैं आपका बहुत शुक्रगुजार हूं। आई लव यू।' इस पर ऐक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'मैं समझती हूं। मैं बेस्ट हूं। मैं भी तुम सभी से प्यार करती हूं।'