विनोद मेहरा की बेटी हैं बला की खूबसूरत, सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोविंग, देखें फोटोज़

soniya mehra

विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन वे आज भी अपनी फिल्मों के जरिए अपने फैंस के दिलों में ज़िंदा हैं। विनोद अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी ज़िंदगी और लव लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्ख़ियों में रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन वे आज भी अपनी फिल्मों के जरिए अपने फैंस के दिलों में ज़िंदा हैं। विनोद अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी ज़िंदगी और लव लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्ख़ियों में रहे हैं। 

ऐसा कहा जाता है कि विनोद मेहरा ने अपने जीवन में 4 शादियां की थीं। इसमें अभिनेत्री रेखा का नाम भी शामिल है। बता दें कि विनोद मेहरा की पहली शादी एक अरेंज मैरिज थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई और जल्द ही उनका तलाक हो गया। फिर उन्होंने विद्या गोस्वामी से शादी कर ली लेकिन चार साल बाद उनकी ये शादी भी टूट गई। उसके बाद विनोद ने रेखा से शादी कर ली लेकिन उनकी माँ ने उनको घर से बाहर निकाल दिया था। फिर विनोद ने किरण से शादी कर ली और उन दोनों की बेटी सोनिया मेहरा है।

इसे भी पढ़ें: फरहान अख्तर की दुल्हन बनने के लिए शिबानी दांडेकर ने खर्च किए इतने पैसे, वेडिंग हील्स की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

अक्टूबर 1990 में जब विनोद की मृत्यु हुई, तब सोनिया दो साल से कम उम्र की थीं। पिता के निधन के बाद सोनिया और उनके भाई रोहन का पालन-पोषण केन्या में उनके नाना-नानी ने किया। सोनिया ने केन्या के मोम्बासा में द मोम्बासा अकादमी और लंदन में अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट एक्टिंग एग्जामिनेशन में ऑनर्स में दाखिला लिया और गोल्ड मेडलिस्ट भी बनीं। 

18 साल की उम्र में सोनिया मुंबई चली गईं और 4 महीने के कोर्स के लिए अनुपम खेर के स्कूल में दाखिला लिया। सोनिया बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर सोनिया की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं। उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। सोनिया मेहरा ने 2007 में फिल्म विक्टोरिया नंबर 203 से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। सोनिया ने “एक मैं और एक तू”, “रागिनी एमएमएस 2” आदि फिल्मों में काम किया है। हालाँकि, वे बॉलीवुड में अपनी पैर नहीं जमा पाईं और अपने असफल कॅरियर के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली।

All the updates here:

अन्य न्यूज़