इंतज़ार खत्म! शहनाज़ गिल जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, सलमान खान के साथ इस फिल्म में आएंगी नज़र

By प्रिया मिश्रा | Apr 28, 2022

शहनाज गिल के फैंस के लिए खुशखबरी है! जो लोग एक्ट्रेस के बॉलीवुड डेब्यू  का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल जल्दी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वे जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आएंगी।


रिपोर्ट की मानें तो शहनाज गिल का बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से होने वाला है। हालांकि, इस फिल्म में शहनाज गिल लीड एक्ट्रेस नहीं हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है। हाल ही में इस फिल्म में आयुष शर्मा की एंट्री हुई है।

 

इसे भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस ने नहाते हुए वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर मचाया बवाल, अकेले में ही देखें!


इंडिया टुडे ने एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट दी है कि  शहनाज कभी ईद कभी दिवाली की कास्ट में शामिल हो गई हैं। हालांकि अभी उनके किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर यह खबर सच हुई तो सलमान खान और शहनाज गिल के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है।

 

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप की खबरों के बीच इस एक्टर के साथ दिखीं कियारा अडवाणी, फैंस ने पूछा - 'सही में ब्रेकअप कर लिया क्या?'


आपको बता दें कि शहनाज गिल को पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता है। उन्होंने बिग बॉस 13 से घर घर में काफी लोकप्रियता हासिल की। यहीं पर उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।

प्रमुख खबरें

पड़ोसी देशों से रिश्तें बनााना जटिल, नेपाल को एस जयशंकर ने ऐसे सुनाया

क्या Manoj tiwari की बात मानेंगे Power Star Pawan Singh, Karakat से नहीं लड़ेंगे चुनाव!

Aamir Khan की सुपरहिट फिल्म Sarfarosh के पूरे हुए 25 साल, मुंबई में रखी गयी विशेष स्क्रीनिंग

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर जानें क्या कहा