February Vivah Muhurat 2025: फरवरी महीने की इन शुभ तिथियों में बजेंगी शहनाइयां, यहां देखिए विवाह का शुभ मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Feb 01, 2025

साल का दूसरा महीना फरवरी शादी-विवाह के लिए महत्वपूर्ण समय माना जाता है। फरवरी महीने में बसंत पंचमी समेत कई मुहूर्त आते हैं। ऐसे में शादी की योजना बनाना उचित होता है। शादी हिंदू धर्म में एक अहम संस्कार माना जाता है। माना जाता है कि शुभ तिथि और मुहूर्त में की गई शादी हमेशा सफल रहती है। इसी वजह से लोग हमेशा शुभ मुहूर्त में शादी करने की योजना बनाते हैं। शादी को शुभ और सकारात्मक ग्रहों की स्थिति से जोड़ा जाता है। जीवन की यह नई शुरूआत को सुखमय और समृद्ध बनाने में सहायता करता है।


बता दें कि फरवरी महीने में विवाह के कई शुभ दिन पड़ रहे हैं। इन शुभ मुहूर्त में विवाह करना धार्मिक रूप से फलदायी होने के साथ ही दांपत्य जीवन को भी खुशहाल बनाने में मदद कर सकता है। फरवरी महीने में पड़ने वाले इन शुभ मुहूर्त में विवाह करने से दंपत्ति के जीवन में प्रेम, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फरवरी 2025 में पड़ने वाले शादी के कुछ शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।


फरवरी में विवाह का मुहूर्त

फरवरी को प्रेम का महीना कहा जाता है और यह शादी के लिए भी काफी अच्छा और शुभ माना जाता है। इस दौरान जो शादियां होती हैं, उनके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। फरवरी में शादी के लिए कुछ मुहूर्त शुभ हैं। इन शुभ मुहूर्त में शादी करना बेहद शुभ साबित हो सकता है।


इस साल 02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व पड़ रहा है। इसको अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इसका मतलब यह हुआ है कि इस दिन अगर बिना किसी मुहूर्त के शादी-विवाह जैसे शुभ काम किए जा सकते हैं। फरवरी महीने में कुछ शुभ तिथियां 07, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी है। इस तिथियों में शादी करना बेहद शुभ हो सकता है।


7 फरवरी

बता दें कि 07 फरवरी को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र बन रहा है। ज्योतिष की मानें, तो इस दिन इंद्र और राजयोग बनने के कारण इस दिन विवाह करना शुभ माना जा रहा है।


13 फरवरी

13 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की शुरूआत हो रही है। इस दिन मघा और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र मिल रहा है। इसके अलावा 13 फरवरी को शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में यह तिथि विवाह के लिए शुभ मानी जा रही है।


14 फरवरी

वहीं 14 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। यह शुभ योग किसी भी व्यक्ति की शादी के लिए काफी शुभ माना जाता है।


15 फरवरी

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 15 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ भद्रवास योग का भी संयोग का निर्माण हो रहा है। यह तिथि शादी के लिए काफी उत्तम मानी जाती है।


18 फरवरी

वहीं 18 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण की षष्ठी तिथि है। इस तिथि को भी विवाह के लिए शुभ माना जा रहा है।


19 फरवरी

हिंदू पंचांग के मुताबिक 19 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि है। यह दिन भी शादी के शुभ योग हैं।


20 फरवरी

20 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन भी अनुराधा नक्षत्र है, इस नक्षत्र में विवाह करना बेहद शुभ हो सकता है।


21 फरवरी

वहीं 21 फरवरी को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 11:58 तक है। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस दिन अनुराधा नक्षत्र है, जोकि विवाह के लिए शुभ माना जाता है।


25 फरवरी

बता दें कि 25 फरवरी दिन मंगलवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है, जिसमें विवाह करने बेहद शुभ माना जाता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam CM Himanta का बयान, PM Modi के रहते हमारी जीत को कोई दीवार रोक नहीं सकती

Horoscope 15 February 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आखिर सेवा तीर्थ से उपजते सियासी सवालों के जवाब कब तक मिलेंगे?

Amit Shah का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- व्यापार समझौतों पर फैला रहे हैं भ्रम