बांग्लादेश की मंत्री का बड़ा बयान, यदि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना लौटीं तो उन्हें जेल जाना होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 14, 2026

बांग्लादेश की एक मंत्री ने सोमवार को स्पष्ट किया कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश वापस आती हैं, तो उन्हें जेल की सलाखों के पीछे जाना होगा। यह कड़ा बयान उन अपुष्ट खबरों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि अवामी लीग की नेता शेख हसीना इस साल दिसंबर तक ढाका लौटने की तैयारी कर रही हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा कि यदि वह आत्मसमर्पण करती हैं, तो वर्तमान कानून के मुताबिक उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून अपना काम करेगा और शेख हसीना को जेल जाना ही होगा। शमा ने स्पष्ट किया कि हसीना के सरेंडर की स्थिति में सरकार पूरी तरह से कानूनी ढांचे के तहत ही आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शेख हसीना के करीबी सूत्रों के हवाले से यह खबर आई थी कि वह दिसंबर तक ढाका लौटने की योजना बना रही हैं। सूत्रों का यह भी कहना था कि स्वदेश वापसी का यह निर्णय उनका पूरी तरह से स्वैच्छिक फैसला होगा।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार