C-130J हरक्यूलिस में बैठकर शेख हसीना ने भरी उड़ान, इधर भारत ने क्यों राफेल विमानों से घेर लिया पूरा आसमान

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2024

5 जुलाई को भारत अनुच्छेद 370 हटाए जाने के पांच साल पूरे होने के अवसर पर जम्मू कश्मीर के हालात और जश्न की खबरों में डूबा ही था कि दिन भर की गहमा गहमी के बीच एक कोड AJAX 1431 सामने आया। ये बांग्लादेश की राजधानी धाका से उड़े सी-130 हर्कुलेस एयरक्रॉफ्ट का कॉल साइन था। फिर कुछ देर बाद मालूम हुआ कि ये बिहार के ऊपर उड़ रहा है। फिर आखिर में खबर आई कि ये हवाई जहाज गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरेगा। शाम के साढ़े पांच बजे बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की धरती पर लैंड कर जाती हैं। बांग्लादेश में हफ्तों से चल रहे प्रदर्शनों और राजनीतिक संकट के बीच उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद आनन फानन में उन्होंने देश छोड़ दिया। ढाका से आर्मी के हेलीकॉप्टर में बैठ कर निकलते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Crisis पर मोदी की मीटिंग में सभी दलों ने मिलकर लिया बड़ा फैसला, भारत से निकला शेख हसीना का विमान

जाहिर सी बात है कि बिना सरकार और सेना की जानकारी के किसी भी तरह की ऐसी चीजें नहीं हो सकती हैं। इसे खुद एयर चीफ की तरफ से मॉनिटर किया जा रहा था। कल जब शेख हसीना से मिलने के लिए एनएसए अजित डोभाल आए थे तो उनके साथ वेस्टर्न एयर कमांड के चीफ भी मौजूद थे। ये पूरा इलाका उन्हीं के अंतर्गत आता है तो जाहिर सी बात है कि बिना उनकी मंजूरी के मिलिट्री एयरक्रॉफ्ट उतर नहीं सकता। 

प्रमुख खबरें

Meerut Road Accident में कांवड़ियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 1 की मौत और चार घायल

Revanth Reddy की US Visit को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी बहस

CPI M नेताओं ने AN Shamseer पर टिप्पणी करने पर Vellappally Natesan को आड़े हाथ लिया

Meerut Murder Case में सौतन समेत 3 गिरफ्तार, बेटे के विवाद में की थी हत्या