शेख हसीना की भांजी ट्यूलिप सिद्दीक ने ढाका भ्रष्टाचार मुकदमे को ‘तमाशा’ करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2025

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की भांजी और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक ने बुधवार को ढाका में चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे को एक ‘‘तमाशा’’ बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह “मनगढ़ंत आरोपों पर आधारित और स्पष्ट राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित” है।

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक सहित 17 अन्य के खिलाफ कथित आवास भूखंड घोटाले में भ्रष्टाचार करने के मामले में बुधवार को ढाका की एक अदालत में शिकायतकर्ता के बयानों के साथ मुकदमा शुरू हुआ।

सिद्दीक ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘ढाका में चल रहा तथाकथित मुकदमा एक तमाशे से अधिक कुछ नहीं है, जो मनगढ़ंत आरोपों पर आधारित है और स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछले एक साल में मेरे खिलाफ आरोप बार-बार बदले गए, फिर भी बांग्लादेशी अधिकारियों ने मुझसे कभी संपर्क नहीं किया। मुझे न तो कभी अदालती समन मिला, न ही कोई आधिकारिक सूचना, और न ही कोई सबूत।’’

ब्रिटिश सरकार की पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि बुधवार को बांग्लादेश में शुरू हुई कार्यवाही वास्तविक कानूनी प्रक्रिया होती, तो अधिकारी उनसे या उनकी कानूनी टीम से संपर्क करते और अपने कथित साक्ष्य प्रस्तुत करते।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?