शेख रशीद की एआईपी, जमात-ए-इस्लामी किसी ओर के इशारे पर काम कर रही : Omar Abdullah

By Prabhasakshi News Desk | Sep 16, 2024

श्रीनगर । नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोकसभा सदस्य शेख अब्दुल रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) और जमात-ए-इस्लामी के बीच हुए गठबंधन की डोर कहीं ओर से जुड़ी है और नेकां को टक्कर देने के लिए इसे कहीं ओर से खींचा जा रहा है। एआईपी और जमात-ए-इस्लामी पर निशाना साधते हुए अब्दुल्ला ने पुलवामा जिले के पंपोर विधानसभा क्षेत्र में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके तार कहीं और से जुड़े हुए हैं, उन्हें किसी ओर से आदेश मिलते हैं और वे उन्हीं की धुन पर नाचते हैं।’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘पैसे का इस्तेमाल करके 30,000 लोगों को इकट्ठा करना कितना मुश्किल है? प्रधानमंत्री ने पहले भी सरकारी कर्मचारियों को इकट्ठा करके एक रैली को संबोधित किया है। मुझे रैलियां मत दिखाइए, मुझे ये दिखाइए कि वोट किसे मिलता है। भाजपा को कश्मीर घाटी से एक सीट जीतने दीजिए, फिर हम बात कर सकते हैं।’’ अब्दुल्ला ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के लिए नेकां का अभियान अच्छा रहा। उन्होंने कहा, हमारा अभियान अच्छा रहा है...नेकां कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी अधिक रही और हमें उम्मीद है कि बड़ी संख्या में नेकां उम्मीदवारों को वोट मिलेंगी और वे जीतेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर