वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने किया धोनी को सलाम, शेयर किया ये खास विडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

नयी दिल्ली। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल ने भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की भूमिका के लिए महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान को सच्चा देशभक्त बताया है। कोटरेल ने कई ट्वीट किए और साथ ही धोनी से जुड़ा वीडियो साझा करके इस अनुभवी विकेटकीपर की तारीफ की। यह वीडियो 2018 का है जब धोनी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया था।

कोटरेल ने ट्वीट किया कि यह व्यक्ति (धोनी) क्रिकेट के मैदान पर प्रेरणा है। लेकिन साथ ही वह देशभक्त भी है और एक ऐसा व्यक्ति जो अपने देश के लिए समर्पित है। पिछले कुछ हफ्तों से साथियों के साथ जमैका में अपने घर में हूं और इस दौरान चीजों के बारे में सोच विचार करने का समय मिला। उन्होंने लिखा कि मैंने मित्रों और परिवार के साथ इस वीडियो को साझा किया क्योंकि उन्हें पता है कि मैं सम्मान को लेकर कैसा महसूस करता हूं। लेकिन पत्नी और पति के बीच का लम्हा वास्तव में देश और जोड़ीदार के प्रति प्रेरणादायी प्यार को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: स्टीव वॉ ने कहा, एशेज सीरीज में दोनों टीमों के पास बराबरी का मौका

धोनी प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। साथ ही वह पैराशूट से कूदने में सक्षम भी हैं। वेस्टइंडीज के आगामी दौरे से हटने वाले धोनी कश्मीर घाटी में प्रादेशिक सेना की बटालियन के साथ 15 दिन बिताएंगे और इस दौरान सैनिकों के साथ गश्त और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। धोनी 30 जुलाई को 106 टीए बटालियन (पैरा) से 31 जुलाई को जुड़ेंगे और 15 अगस्त तक उसके साथ रहेंगे।

प्रमुख खबरें

ईरान की 300 अरब डॉलर की मांग पर Trump का तीखा पलटवार, कहा- मारे गए लोगों के लिए हर्जाना दे Tehran

Supreme Court ने Election Commission से बंगाल एसआईआर मामलों का ब्योरा मांगा

Sinquefield Cup: Praggnanandhaa ने ब्लैक मोहरों से Samuel Sevian को ड्रॉ पर रोका, Caruana की शानदार जीत

Health Tips: अनजाने में ज्यादा प्रोटीन लेना शरीर के लिए नुकसानदेह, Side Effects से बचने के लिए चेक करें ये 5 संकेत