By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 15, 2026
आजकल लोग अपनी स्किन को लेकर विशेष ख्याल रख रहे हैं। गौरतलब है कि सबको क्लीन, हेल्दी और चमकदार त्वचा चाहिए। कई लोग तो पार्लर जाकर महंगे फेशियल, ब्यूटी ट्रीटमेंट कराती हैं। न जाने कितने तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं।
क्या है Shiatsu Massage?
इन दिनों Shiatsu जापान की एक ट्रेडिशनल मसाज टेक्निक है। इसमें उंगलियों और हथेलियों की मदद से शरीर और चेहरे के कुछ हिस्सों पर थोड़ा दबाव किया जाता है। इस मसाज के जरिए शरीर को काफी रिलैक्स फील होता है और तनाव भी कम रहता है। चेहरे पर होने वाले Shiatsu Massage में भी इसी तरह से हल्के हाथों से प्रेस करना होता है। यदि आप इस तरह का मसाज करती हैं, तो आपके चेहरे की मसल्स को आराम मिलता है और स्किन भी फ्रेश नजर आती है।
चेहरे को कैसे देती है फ्रेश लुक?
भागदौड़ वाली जिंदगी में आजकल सभी लोग स्ट्रेस और थकान से परेशान है। आज के समय में चेहरा थका हुआ और बेजान लगने लगता है। असल में Shiatsu Massage चेहरे की मसल्स में जो तनाव होता है, उन्हें कम करने का काम करता है। जब ये मसल्स रिलैक्स होती है, तो चेहरा खुद ब खुद फ्रेश नजर आ सकता है।
स्किन में ग्लो लाने में कैसे मदद कर सकती है?
इस मसाज के करने से चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह स्किन ऑक्सीजन और जरुरी पोषक तत्व बेहतर तरीके से पहुंचाते हैं तो चेहरा और भी अट्रैक्टिव नजर आने लगता है। लेकिन जरुरी नहीं है कि इस मसाज से त्वचा संबंधित सभी प्रॉब्लम्स समस्याएं खत्म हो जाएगी, लेकिन इसे हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।
मसाज करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- जब आप यह मसाज करें तो सबसे पहले आप चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
- उंगलियों से बहुत ज्यादा दबाव न डालें।
- चेहरे पर किसी भी तरह का इंफेक्शन, घाव या कोई भी स्किन समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।
- जब यह मसाज हो जाए, तो चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
- अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी है तो मसाज न करें।
- इस मसाज को आप हफ्ते में 3 से 4 बार करीब 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।