शिबानी दांडेकर बनीं 'अख्तर', नाम बदलकर फरहान के संग शादी की शेयर की तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Feb 23, 2022

बॉलीवुड में इस समय शादियों की बारिश हो रही है! हाल ही में फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी की है। दोनों 2018 से डेटिंग कर रहे थे। 19 फरवरी को दोनों ने एक नये अंदाज में दोनों ने शादी की और हमेशा साथ रहने की कसमें खायी। एक-दूसरे के साथ रहने का वादा किया। अब अपनी शादी के कुछ दिनों बाद, शिबानी ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर शिबानी दांडेकर-अख्तर कर लिया है और अपनी शादी की अधिकारिक घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

बॉलीवुड स्टार व फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने शनिवार को अभिनेत्री-होस्ट शिबानी दांडेकर से खंडाला में विवाह रचा लिया। विवाह समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों को बुलाया गया था। दोनों चार साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मुंबई के एक हिल स्टेशन खंडाला के एक फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधे।

 

इसे भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की फैमिली के साथ एन्जॉय करती दिखीं 'गर्लफ्रेंड' सबा आजाद, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

 

कपल ने शेयर की तस्वीरें 

सोशल मीडिया पर शादी समारोह की तस्वीरें छाई हुई हैं। दोनों ने ही अपने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की हैं और अपनी शादी की अधिकारि खबरों के अनुसार निजी समारोह में दोनों ने शादी की प्रतिज्ञाएं ली और इस दौरान परिवार के सदस्य और अभिन्न मित्र मौजूद रहे। शादी में फरहान और दांडेकर के दोस्त शरीक हुए, जिनमें अभिनेता ऋतिक रोशन, साकिब सलीम, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, फिल्म निर्माता फराह खान, फरहान की बहन जोया अख्तर, संगीतकार शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा शामिल हैं। इससे पहले दिन में, फराह खान ने जोया अख्तर के साथ शादी समारोह की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, आज हमारे भाई फरहान अख्तर की शादी है। गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे फरहान की पिछली शादी अधुना भबानी के साथ हुई थी। 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। उनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।

शिबानी दांडेकर अब एक अख्तर हैं

अपने नए इंस्टाग्राम बायो के अनुसार शिबानी दांडेकर अब श्रीमती अख्तर हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम शिबानी दांडेकर से बदलकर शिबानी दांडेकर-अख्तर कर लिया। दीवा ने 19 फरवरी को खंडाला में फरहान के साथ शादी के बंधन में बंधी। शिबानी के नए इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, "निर्माता, प्रस्तुतकर्ता, अभिनेत्री, गायिका...श्रीमती अख्तर।"

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच