शिबू सोरेन 81 साल के हुए, झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2025

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन शनिवार को 81 साल के हो गए। उनके परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके बेटे एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में उनके आवास पर केक काटा गया।

कार्यक्रम में हेमंत सोरेन की विधायक पत्नी कल्पना सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन का जन्म 1944 में रामगढ़ में हुआ था।

शुक्रवार को भाजपा में फिर से शामिल हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने झामुमो प्रमुख से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

दास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज मैंने दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही चाची रूपी सोरेन जी (शिबू की पत्नी) से भी आशीर्वाद लिया। मैं बाबा बैद्यनाथ से उन दोनों के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। यह जोड़ी शिव और पार्वती की तरह अटूट रहे।’’ इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66वां जन्मदिन उनके आवास पर मनाया।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना