बेंगलुरु में क्रिकेट स्टेडियम को नए स्थान पर सिफ्ट करने की तैयारी! भगदड़ के बाद सिद्धारमैया ने दिए संकेत

By अंकित सिंह | Jun 09, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि सरकार भविष्य में किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए क्रिकेट स्टेडियम को किसी नए स्थान पर स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। यह बात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद कही गई है। सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार दीर्घकालिक समाधान पर विचार कर रही है, जिसके तहत स्टेडियम को किसी नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुख्यमंत्री के हवाले से कहा, "सरकार क्रिकेट स्टेडियम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने पर विचार करेगी।"

इसे भी पढ़ें: RCB के जश्न में मौजूद थे CM Siddaramaiah, अब किया खुद का बचाव, कहा- मैंने आयोजन नहीं किया, मुझे आमंत्रित किया गया था

उन्होंने विपक्षी भाजपा और जेडीएस की आलोचना का भी जवाब दिया और कहा, "क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तब इस्तीफा दिया था जब कुंभ मेले के दौरान लोगों की मौत हुई थी? क्या तब भाजपा और जेडीएस ने उनके इस्तीफे की मांग की थी?" सिद्धारमैया ने आगे कहा कि 4 जून को खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के आयोजन में उनकी सरकार की कोई भूमिका नहीं थी, जब दुखद भगदड़ हुई थी। सुरक्षा जोखिमों के बारे में पुलिस की चेतावनियों के बावजूद, कर्नाटक सरकार ने 4 जून को विधान सौध में आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया।

प्रमुख खबरें

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी