By Kusum | May 20, 2025
भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। उन्होंने गुरुग्राम में करोड़ों रुपये का फ्लैट खरीदा है। रियल एस्टेट डाटा एनालिटिक कंपनी सीआरई मैट्रिक्स के मुताबिक धवन ने गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर 6.040 स्क्वायर फीट का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट की कीमत 65.61 करोड़ है वहीं 3.28 करोड़ रुपये की स्टैम्प ड्यूटी जुड़ने से इसकी 68.89 करोड़ रुपये हो गई है।
बता दें कि, पिछले साल अगस्त में शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मट को अलविदा कह दिया था। वो अब आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं। पिछले दिनों उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सोफी शाइन के साथ कई बार देखा जा चुका है। दोनों लव बर्ड्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखऱ धवन ने साल 2015 में करीब 7.5 लाख यूएस डॉलर्स की भारी कीमत से ऑस्ट्रेलिया में घर खरीदा था। वहीं दिल्ली में भी उनका आलीशान घर है जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।