शिखर धवन ने बताया ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया की हार की वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

मुंबई। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मंगलवार को कहा कि मध्यक्रम में लगातार चार विकेट गंवाने के कारण भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दस विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। धवन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमने उन 10-15 ओवरों को अच्छी तरह से खेला था। जहां हमने चार विकेट गंवाये वहीं से मैच का पासा पलट गया। इसके बाद हम मैच में पिछड़ गये और फिर हमने उसकी भरपायी करने की कोशिश की। 

धवन से पूछा गया कि क्या भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है, उन्होंने कहा कि देखिये यह एक बुरा दिन था। हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। तब सभी बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया था। 

इसे भी देखें- Australia से मुकाबले के लिए कितनी तैयार है टीम, बता रहे हैं Virat Kohli

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA