शाहिद अफरीदी को शिखर धवन ने दिया झन्नाटेदार जवाब, पूर्व पाक कप्तान ने इंडियन आर्मी पर किया था कमेंट

By Kusum | Apr 28, 2025

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से और दुख में है। वहीं बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान के बड़े खिलाड़ी इस तरह के बयान दे रहे हैं जिससे मामला और ज्यादा तूल पकड़ रहा है। हाल ही में शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना पर घटिया टिप्पणी की जिसका जवाब अब शिखर धवन ने दिया है। शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को कहा कि तुम लोग पहले ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। धवन ने अफरीदी और पाकिस्तान को तरक्की में दिमाग लगाने की सलाह दी। 

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि हिन्दुस्तान में पटाखा फट जाता है तो पाकिस्तान का नाम लगा दिया जाता है। अफरीदी ने कहा कि, तुम लोगों की 8 लाख फौज है कश्मीर में और ये हो गया। इसका मतलब नालायक हो, निकम्मो हो ना तुम लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते। हैरत होती है कि भारत का मीडिया अटैक के एक घंटे बाद बॉलीवुड बन गया। खुदा के लिए सब चीजों को बॉलीवुड मत बनाओ। शाहिद अफरीदी ही नहीं पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर भारत के खिलाफ अजीबोगरीब बयानबाजी कर रहे हैं। जिसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने भी मोर्चा खोल दिया है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पाकिस्तान से आईसीसी टूर्नामेंट में भी किसी तरह का मैच नहीं खेलने की बात कही है। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप