शिखर धवन की लताड़ के बाद भी नहीं सुधरा शाहिद अफरीदी, अब कर दी ये गिरी हुई हरकत

By Kusum | Apr 29, 2025

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने पहलगाम हमले पर बयान देने के लिए शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई है। शिखर धवन ने कहा है कि पहले ही इतना गिरे हुए हो, और कितना गिरोगे। गौरतलब है कि समा टीवी पर बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना के ऊपर सवाल उठाए थे। इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की जमकर आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में शिखर धवन ने अफरीदी को जमकर सुनाया है। गौरतलब है कि शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धवन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की 288 पारियों में 10,867 रन बनाए हैं। वह भारत की 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। 

इससे पहले शिखर धवन ने भारतीय सेना के अफसरों के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह सैनिकों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। धवन ने इस बात पर जोर दिया कि कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है। धवन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, एक दिल, एक आवाज। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा। भारत माता की जय, जय हिन्द। 

प्रमुख खबरें

E20 Petrol पर India का खंडन, Bhutan के पत्रकार बोले- हमारी रिपोर्ट सच्ची

Ram Mandir Trust Meeting: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन होंगे ट्रस्ट के नए महासचिव, 22 जुलाई को होगी अगली बैठक

Passport Ranking पर Mallikarjun Kharge का PM Modi पर सीधा हमला, आपके दावे झूठे हैं

Ram Mandir Trust ने मंजूर किया Champat Rai का इस्तीफा, चढ़ावा चोरी रोकने के लिए प्रभावी उपाय किये जाएंगे