शिल्पा शेट्टी पर चढ़ा फिटनेस का ऐसा फीवर कि बस में ही करने लगी वर्कआउट, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे गजब

By एकता | May 05, 2022

खूबसूरत हसीना शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फिटनेस आइकॉन मानी जाती हैं। अभिनेत्री ने 46 साल की उम्र में भी खुद को काफी फिट रखा हुआ है। शिल्पा के जैसा सेक्सी फिगर भला कौनसी महिला नहीं चाहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फिटनेस सीक्रेट्स लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम पर आपको उनकी कई फोटो और वीडियो मिल जाएंगी जिनमें वह कार्डियो, योगा और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती आपको दिख जाएंगी। उनका ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: अपनी लाइफ में क्रिएट करना चाहते हैं फिल्मों जैसा परफेक्ट इंटिमेट सीन? इन टिप्स की लें मदद

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी वीडियो में तीन तरह की एक्सरसाइज पुल-अप्‍स, पुश अप्‍स और लंजिस करती नजर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं इन एक्सरसाइज के फायदे-

पुल अप्‍स के फायदे- पुल-अप कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इस एक्सरसाइज को करने से फैट बर्न करने में, ताकत और स्टेमिना बढ़ाने में मदद मिलती है।

पुश अप्‍स के फायदे- पुश अप्‍स एक्सरसाइज करने से शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है। इससे छाती, हाथ और कंधे ताकतवर बनते हैं। इसके अलावा इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की स्थिरता भी बढ़ती है।

लंजिस के फायदे- लंजिस एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज को करने से बैलेंस-स्टेबिलिटी भी बढ़ती है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत