Shilpa Shetty Kundra ने लेटेस्ट तस्वीरों में फ्लॉन्ट किए Abs, सोशल मीडिया यूजर्स को लग गयी मिर्ची

By एकता | Jul 04, 2023

बी-टाउन की फिटनेस फ्रिक अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने मंगलवार को अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में, शिल्पा रेड कलर की हाई स्लिट कट-आउट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। अपने ऑउटफिट को अभिनेत्री ने पिंक कलर के बड़े ईयररिंग, मिनिमल मेकअप और पर्पल कलर की हाई हील के साथ पेयर किया है। शिल्पा का ये एक्स्ट्रा ग्लैमरस लुक हमेशा की तरह खूबसूरत लग रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री के लुक के कायल हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहाँ एक तरह लोग शिल्पा की तारीफ करते नजर नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Shilpa Shetty से लेकर Sunny Deol तक.... नाम में किया बदलाव और फिर रातोंरात मशहूर हो गए ये बॉलीवुड सितारें

टीवी के इस शो की शूटिंग में व्यस्त है शिल्पा शेट्टी

अभिनेत्री इन दिनों अपने आने वाले शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के दसवें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। रविवार को शिल्पा गोरेगांव फिल्म सिटी में स्पॉट हुई थी, जहाँ वह इस शो की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने रेड कट-आउट ड्रेस पहनी थी, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर की गयी हैं।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?