पार्टी में शिल्पा शेट्टी के इन लुक्स को रिक्रिएट करके दिखें स्टनिंग

By मिताली जैन | Sep 26, 2021

अगर किसी फंक्शन या पार्टी में जाने की बात होती है, तो ऐसे में अक्सर महिलाएं यहीं चाहती हैं कि उनका लुक सबसे बेस्ट नजर आए। आमतौर पर, महिलाएं पार्टी में किसी भी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं दिखना चाहतीं, लेकिन महंगे डिजाइनर आउटफिट खरीदना शायद आपके लिए संभव ना हो। इस स्थिति में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप उनके लुक्स से आईडियाज लें और फिर खुद का एक स्टाइल क्रिएट करें। तो चलिए आज हम आपको शिल्पा शेट्टी के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रिक्रिएट करके आप एक स्टाइलिश लुक पा सकती हैं−

 

 

अगर आप वेडिंग फंक्शन में लहंगा पहनना चाहती हैं तो ऐसे में शिल्पा शेट्टी की तरह पिंक लहंगा पहना जा सकता है। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले पिंक ब्लाउज के साथ मॉडर्न प्रिंट लहंगा और लाइट सीक्सेंस लुक बेहद ही खूबसूरत लुक दे रहा है। इसके साथ चोकर और ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स से शिल्पा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

टाई डाई साड़ी लुक

 

 

किसी भी फंक्शन में साड़ी पहनना यकीनन एक अच्छा ऑप्शन है। चूंकि इन दिनों टाई डाई काफी चलन में है, इसलिए आप शिल्पा की तरह टाई−डाई साड़ी को एक मॉडर्न अंदाज में पहन सकती हैं। उनकी पर्पल कलर की टाई डाई साड़ी में स्लिट लुक बेहद ही स्टनिंग लग रहा है। इसके साथ लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स के जरिए उन्होंने अपने लुक को खास बनाया है।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत के यह साड़ी लुक्स आप भी कर सकती हैं रिक्रिएट

पिंक शरारा साड़ी लुक

 

 

अगर आप साड़ी को एक न्यू और स्टाइलिश लुक में कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप शिल्पा शेट्टी की तरह पिंक ऑर्गेन्जा रफल्स शरारा साड़ी को स्टाइल सकती हैं। स्लीवलेस वी नेक ब्लाउज और मैचिंग बेल्ट शिल्पा के लुक को और भी अधिक खास बना रही हैं। वहीं लाइट मेकअप और सटल ज्वैलरी से शिल्पा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

येलो साड़ी लुक

 

 

इन दिनों एथनिक वियर को इंडो−वेस्टर्न स्टाइल में पहनने का चलन बहुत अधिक है। ऐसे में अगर आप भी साड़ी को एक स्टाइलिश अंदाज में पहनना चाहती हैं तो आपको शिल्पा शेट्टी का यह लुक बेहद ही पसंद आएगा। इस लुक में शिल्पा ने येलो कलर की साड़ी को पहना है, जिसे उन्होंने लेगिंग्स के साथ स्टाइल किया है। वहीं इस लुक में थिक बेल्ट उन्हें और भी अधिक स्टाइलिश बना रही है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy में Team India ने Bangladesh को 13-0 से रौंदकर किया जीत से आगाज

मर्सिडीज हिट-एंड-रन मामले में खामियों के चलते कोच्चि पुलिस कमिश्नर का तबादला कर दिया गया

Jio Platforms की लिस्टिंग मंजिल नहीं नई शुरुआत, Akash Ambani ने कर्मचारियों को लिखा पत्र

क्या अमेरिका से खत्म हो जाएगा AI का नामोनिशान? जानिए क्या है सुपर इंटेलिजेंस का पूरा सच!