पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी ने शेयर की ये पोस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

मुंबई। अश्लील फिल्म मामले में पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने से उत्साहित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर एक प्रेरणादायी संदेश लिखकर अपनी खुशी का इजहार किया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस के इस कथन को उद्धृत किया ‘‘हमारी सबसे बड़ी जीत कभी न गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिर कर उठने में है।’’ अपनी तस्वीर साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘‘जीवन में ऐसे क्षण आते हैं जो आपको एक तरह से गिरा देते हैं। ऐसे समय में, वास्तव में मेरा मानना है कि यदि आप सात बार गिरते हैं, तो खुद को इतना मजबूत बनाएं कि आप आठ बार फिर से उठ खड़े हों।’’

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने नातिन नव्या नवेली का सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, लिखा नाना का प्यार और गर्व

शिल्पा के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा को मंगलवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। राज कुंद्रा को मुख्य महानगर दंडाधिकारी एस बी भाजीपाले ने सोमवार को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी।

प्रमुख खबरें

100% टैरिफ वाला दांव फ्लॉप शो! भारत ने रूस के साथ मिलकर अब कौन सी बड़ी डील कर ली, भड़के ट्रंप

भारत से पंगा लेकर फंसे तारिक रहमान, अंधेरे में डूब गया बांग्लादेश, काट दी लाइट!

Ashes का बेसब्री से इंतजार, England Test Coach Stephen Fleming ने बताई अपनी योजना

Yeh Prem Mol Liya Title Track Release | 12 साल बाद लौटा राजश्री का प्रेम! आयुष्मान खुराना और शरवरी के ये प्रेम मोल लिया का ग्रैंड सॉन्ग रिलीज़