47 साल की उम्र में भी फिट और यंग हैं Shilpa Shetty, परफेक्ट फिगर पाने के लिए फॉलो करती हैं ये डाइट

By प्रिया मिश्रा | Jun 08, 2022

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे हॉट और फिट एक्ट्रेसेज में से एक हैं। आज एक्ट्रेस अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा अपनी फिटनेस और योग से करोड़ों लोगों को इंस्पायर करती हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फिटनेस से जुड़े सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं।


शिल्पा शेट्टी अपने दिन की शुरुआत गुनगुना पानी पीकर करती हैं। इसके साथ वे चार बूंद नोनी जूस लेती हैं। नोनी जूस एंटी कैंसर और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इससे दिल को स्वस्थ रखने और कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इसके बाद शिल्पा ऑयल पुलिंग प्रोसीजर करती हैं। यह ओरल हाइजीन के लिए एक बेहतरीन प्रक्रिया है  इसके लिए वे दो बड़े चम्मच नारियल का तेल मुंह में रखते हैं। इसके बाद शिल्पा योग करते हैं। इससे उन्हें अंदरूनी स्ट्रेंथ बनाए रखने में मदद मिलती है। शिल्पा ने योग करना करीब 17 साल पहले शुरू किया था। उस समय वह चोटिल हो गई थी और तब गर्दन की हड्डी को मजबूत करने के लिए एक्ट्रेस में फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह पर योग करना शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: इन शाकाहारी चीजों को करें डाइट में शामिल, दूर होगी ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी

योग करने के बाद शिल्पा शेट्टी को समझ आया कि इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक संतुलन को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। शिल्पा शेट्टी का दिन सुबह 7 बजे से शुरू होता है। 7 से 8 के बीच हाई फाइबर नाश्ता करती हैं। शिल्पा ब्रेकफास्ट में ओट्स मयुस्ली या फिर फ्रूट्स लेती हैं। इसके बाद शिल्पा स्मूदी लेती हैं जिसमें वे बदाम के दूध, केला, शहद और उसके साथ अपनी पसंद का कोई फ्रूट खाती हैं। इसके साथ ही वे दो अंडे और अवाकडो लेती हैं। शिल्पा के ब्रेकफास्ट में आटा ब्रेड और मक्खन भी शामिल होता है। इसके साथ में कोकोनोट शुगर की चाय भी लेती हैं।

इसे भी पढ़ें: Nora Fatehi Fitness: नोरा फ़तेही इस तरह रखती हैं खुद को फिट, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी सीक्रेट डाइट

लंच में शिल्पा शेट्टी ब्राउन या व्हाइट राइस के साथ चिकन या फिश खाना पसंद करती हैं। शिल्पा अपनी डाइट में सब्जियां भी जरूर शामिल करती हैं। वे सलाद में एक खीरा और गाजर खाती हैं। दोपहर के खाने में शिल्पा एक चम्मच घी भी लेती हैं। कभी-कभी वे परांठे के साथ में सब्जी, दाल और चिकन लेती हैं।


शाम के स्नैक्स में शिल्पा सैंडविच लेती हैं जिसमें चुकंदर और अवाकडो रहता है। वहीं, रात के खाने में शिल्पा सूप या फिर वेजिटेबल्स के साथ चिकन खाती हैं। डिनर में शिल्पा कार्ब्स की मात्रा काफी कम रखती हैं। शुगर क्रेविंग होने पर एक्ट्रेस दोपहर के खाने के बाद मूंगफली की चिक्की खाती है। शिल्पा को मीठा खाना बहुत पसंद है। वे अपने चीट डे पर बिरयानी, जलेबी, रसगुल्ला और रबड़ी खाना पसंद करती हैं।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

UP: अटल जी की जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उस्मान हादी के अंतिम संस्कार के बाद बांग्लादेश में तनाव बरकरार, समर्थकों ने यूनुस सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Assam: PM Modi ने बताया SIR का असली उद्देश्य, कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

ट्रंप से समझौते के लिए पारित किया SHANTI विधेयक, कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप