राज कुंद्रा के बगैर ढोल-नगाड़ों के साथ 'गणपति बप्पा' को घर लेकर आयी शिल्पा शेट्टी, हो रही हैं ट्रोल

By रेनू तिवारी | Sep 10, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेस में से एक है जो गणपति बप्पा को बहुत मानती है और गणेश चतुर्थी के पहले ही दिन वह बप्पा को अपने घर लेकर आती है। हर बार देखा गया कि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ बहुत धूमधाम से गणेश भगवान की मूर्ति लेकर आती है और 10 दिनों तक बहुत ही भाव के साथ पूजा करती है। साल 2021 में शिल्पा शेट्टी का यह पर्व   हमेशा की तरह नहीं रहा। एक्ट्रेस गणेश चतुर्थी के पहले ही दिन भगवान गणेश की मूर्ति लेकर घर आयी लेकिन इस बार उनके साथ राज कुंद्रा नहीं थे। वह बप्पा की मूर्ति गाने-बजाने के साथ लेकर आयी और उनकी पूजा भी की। शिल्पा इस मौके पर कैमरे के सामने काफी खुश नजर आयी। 

इसे भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो पर गेस्ट बनकर आएंगे गोविंदा और सुनीता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राजकुंद्रा अश्लील फिल्म निर्माण और उसे लोगों तक पहुंचाने के मामले में जेल में हैं। कुंद्रा ने कोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगायी थी जिसे भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। भारत में पोर्नोंग्राफी गैर कानूनी है लेकिन राजकुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से भारत में पॉर्न फिल्मों का निर्माण किया और उन्हें हॉटशॉट्स ऐप के माध्यम से स्ट्रीम करके यूजर तक पहुंचाया। कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और 27 जुलाई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने कथित रूप से अश्लील सामग्री बनाने और कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें बेचने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गुरुवार (4 अगस्त) को, मुंबई की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि वह 10 अगस्त को कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोरपे की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई करेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान कुंद्रा के लैपटॉप में करीब 68 अश्लील वीडियो और यौन सामग्री की एक फिल्म की स्क्रिप्ट भी थी। मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए ग्यारह में से चार ने मामले में कुंद्रा और उसके सहयोगियों के खिलाफ गवाह बनने का फैसला किया है। उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा), 292 और 293 (अश्लील और अश्लील विज्ञापनों और प्रदर्शन से संबंधित) के अलावा आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं और अभद्र प्रतिनिधित्व के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम