गुरुग्राम में Shilpa Shetty का योग शो, फिटनेस क्वीन ने बताया कैसे योग ने बदली उनकी जिंदगी

By एकता | Jun 21, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने रविवार को गुरुग्राम में आयोजित 12वें सालाना इंटरनेशनल योग दिवस के बड़े प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इस साल के योग दिवस की थीम हेल्दी एजिंग के लिए योग (Yoga For Healthy Ageing) रखी गई है। इवेंट में भारी भीड़ को देखकर शिल्पा बेहद एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ बड़े ग्रुप में योग करने से बेहतर योग दिवस मनाने का कोई और तरीका नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें: International Yoga Day पर दिखा Bollywood Stars का जलवा, Live Yoga कर फैंस को दिया Fitness का डोज

शिल्पा की इंस्पायरिंग स्टोरी

अपनी पर्सनल लाइफ का एक किस्सा शेयर करते हुए शिल्पा ने बताया कि वे योग से कैसे जुड़ीं। उन्होंने कहा, "मुझे स्पोंडिलोसिस की गंभीर समस्या थी, जिसकी वजह से मेरे फिजियोथेरेपिस्ट ने मुझे कुछ आसन करने की सलाह दी थी। इसके बाद मैंने एक योग टीचर हायर किया। धीरे-धीरे जब मैं योग में और गहराई से उतरी, तो मेरी पूरी लाइफ और सोचने का नजरिया बदल गया। यह खुद को जानने का एक खूबसूरत सफर है। एक समय था जब मैं अपनी गर्दन तक पूरी तरह नहीं घुमा पाती थी और आज मैं हेडस्टैंड कर लेती हूं। योग ने मुझे सिखाया कि हमारा दिमाग, हमारी बॉडी से कहीं ज्यादा पावरफुल है।"

इसे भी पढ़ें: क्या फिर परवान चढ़ा Tamannaah-Vijay का इश्क? Breakup के बाद साथ देख Fans बोले- 'कपल गोल्स'

सोशल मीडिया और पीयर प्रेशर से निपटने का इलाज है प्राणायाम

शिल्पा ने आगे कहा कि योग की सबसे बेस्ट बात यह है कि इसने उन्हें हमेशा खुश रहना और प्रेजेंट मोमेंट में जीना सिखाया है। आजकल हर कोई बहुत ज्यादा स्ट्रेस से गुजर रहा है। खासकर एक्टर्स, जो हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं, और आज की यंग जनरेशन, जिन पर सोशल मीडिया और दोस्तों का बहुत ज्यादा दबाव रहता है। शिल्पा ने कहा, "मुझे इस पीढ़ी के लिए बुरा लगता है, लेकिन उनके इस तनाव और एंग्जायटी का प्राणायाम से बेहतर कोई दूसरा इलाज नहीं है।"

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप