International Yoga Day पर दिखा Bollywood Stars का जलवा, Live Yoga कर फैंस को दिया Fitness का डोज

Bollywoods Yoga Day Celebrations
ANI/Instagram

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी समेत बॉलीवुड सितारों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया। अक्षय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के साथ योग किया, वहीं शिल्पा ने गुरुग्राम में लोगों को योग के लिए प्रेरित करते हुए इसे मानसिक संतुलन और अनुशासन के लिए जरूरी बताया।

आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में काफी उत्साह देखने को मिला है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े मंत्री आज योग करते नजर आए। इसी मामले में बॉलीवुड में भी योग दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। आज कई सेलेब्स ने योग किया है और फिटनेस के प्रति लोगों जागरुक किया है। 

अक्षय कुमार ने किया योग

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ योग दिवस के मौके पर योगा किया। दोनों ने लोगों के साथ मिलकर योग किया और देश को फिट रहने का संदेश दिया। इस साला योग दिवस की थीम है- ‘स्वस्थ उम्र के लिए योग।’

शिल्पा ने भरा लोगों में उत्साह 

इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हरियाणा के गुरुग्राम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मौके पर खास आयोजन में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में शिल्पा ने हिस्सा लिया। एक्ट्रेस ने स्टेज से योग कर लोगों के साथ मिलकर योग किया और फिट रहने का संदेश दिया। स्टेज से ही योग कर लोगों के दिलों में उत्साह भर दिया। इस कार्यक्रम काफी भीड़ नजर आई है। शिल्पा ने योग को लेकर दिल से अपनी बातें शेयर की है। 

उन्होंने बताया कि, वह चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी जिंदगी में योग को अपनाएं। शिल्पा ने कहा, 'योग आपको अंदर से संतुलित और फोकस्ड बनाता है। अगर जीवन में कुछ हासिल करना है, तो नियमितता और अनुशासन बहुत जरूरी है, और योग हमें यही सिखाता है।'

सुनील शेट्टी और नील नितिन मुकेश का खास संदेश

योग दिवस के खास मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। एक्टर सुनील शेट्टी ने योग को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, फिट रहने के लिए सबसे जरूरी चीज नियमितता है। अगर आप रोज थोड़ा-थोड़ा भी योग करते हैं, तो इसका असर आपकी सेहत पर साफ दिखता है।'

नील नितिन मुकेश ने कहा-फिट रहना जरुरी

इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने योग को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि, 'मानसिक रूप से फिट रहना बहुत जरूरी है और जीवन में नियमितता भी उतनी ही जरूरी है। योग हमें यही सिखाता है।' नील ने आगे प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेने की बात भी कही। 'हमें प्रधानमंत्री से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैं उनसे काफी प्रेरित हूं।'

योग पर मुकेश ऋषि ने क्या कहा?

इस खास दिन पर एक्टर मुकेश ऋषि ने योग को लेकर अपनी बात बड़े ही सरलता अंदाज में कही। उन्होंने कहा, 'मैं काफी समय से एक्सरसाइज करता आ रहा हूं और योग के सिर्फ फायदे ही फायदे हैं।'

All the updates here:

अन्य न्यूज़