शिमला मस्जिद विवाद: हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, लोगों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By अंकित सिंह | Sep 11, 2024

शिमला में कथित अवैध मस्जिद के निर्माण को लेकर तनाव बढ़ गया है। शहर में एक कथित अवैध मस्जिद के निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था जिसके बाद कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए संजौली इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के लाठीचार्ज और पानी की बौछारों का सहारा लिया क्योंकि उन्होंने मस्जिद स्थल तक पहुंचने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की थी। 

इसे भी पढ़ें: Israel को मदद देना नहीं भाया, तुर्किए में अमेरिका के सैनिकों को दौड़ा-दौड़ाकर किसने मारा?

शिमला के जिलाधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि संजौली क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति तथा सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका के कारण निषेधाज्ञा लागू की गई है। आदेश में कहा गया कि सार्वजनिक रैली, बिना अनुमति के जुलूस और भूख हड़ताल, धरना, सार्वजनिक स्थानों पर नारेबाजी, सड़कों, राजमार्गों, फुटपाथ और यातायात की सामान्य आवाजाही में बाधा उत्पन्न करना तथा किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा सार्वजनिक स्थान, सड़क और पूजा/प्रार्थना स्थलों पर ज्वलनशील वस्तुओं को ले जाना भी प्रतिबंधित है। यह आदेश बुधवार को सुबह सात बजे से रात 11 बजकर 59 मिनट तक पूरे संजौली क्षेत्र में प्रभावी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर