नीति आयोग द्वारा जारी एसडीजी शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड 2021-22 में शिमला प्रथम स्थान पर

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 24, 2021

 शिमला  ।  शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारत की अधिकांश आबादी गांवों में बसती है, लेकिन देश के विकास में शहरों का भी अहम योगदान है।

इसे भी पढ़ें: रोजगार योग्यता कौशल पर प्रशिक्षण के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग और क्वेस्ट एलायंस के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

शहरी विकास मंत्री कहा कि नीति आयोग ने ‘इंडो-जर्मन डेवलपमेंट कोआॅरपरेशन’ के तहत जीआईजेड और बीएमजेड के साथ मिलकर एसडीजी शहरी सूचकांक और ताजा जानकारी के लिए ‘डैशबोर्ड’ विकसित किया है।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह आंकड़े आधिकारिक स्रोतों जैसे एनएफएचएस (नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे), एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकाॅर्ड ब्यूरो), यू-डीआईएसई (शिक्षा के लिये एकीकृत जिला सूचना प्रणाली), विभिन्न मंत्रालयों के पोर्टल और अन्य सरकारी स्रोतों से प्राप्त हुए हैं। 56 शहरों में 44 शहर ऐसे हैं, जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा है। वहीं, 12 राज्यों की राजधानियां भी इसमें शामिल की गई थीं, जिनकी आबादी दस लाख से कम है। इसके तहत कुल 46 लख्य तय किए गए और मूल्यांकन के लिए 77 संकेतक थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर