रिकी पॉटिंग से परफेक्ट ‘पूल शॉट ’ खेलना सीख रहे हैं शिमरोन हेटमायेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

नयी दिल्ली। रिकी पोंटिंग से ‘परफेक्ट पूल शॉट ’ खेलना सीखना शिमरोन हेटमायेर का सपना था जो इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के साथ वह पूरा कर रहे हैं। मध्यक्रम के इस आक्रामक बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 गेंद में 45 रन बनाकर फार्म में वापसी की। उन्होंने पारी में पांच छक्के लगाये जिनमें से पहला शानदार पूल शॉट था। उन्होंने कहा ,‘‘ रिकी के साथ सीखना काफी रोचक है। वह फिलहाल मेरे पूल शॉट पर काम कर रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में उन्होंने देखा कि मुझे शार्ट गेंद डाली जा रही है। वह मेरे इस शॉट पर काफी मेहनत कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह सिखा रहे हैं कि मैच फिनिश कैसे किया जाता है और मैं धीरे धीरे सीख रहा हूं।’’

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत